महापौर रामू रोहरा के सानिध्य में जनआशीर्वाद का महाआयोजन

6

महापौर रामू रोहरा के सानिध्य में जनआशीर्वाद का महाआयोजन, समाजसेवी गणेश राव पवार का 82वाँ जन्मोत्सव गरिमामय वातावरण में सम्पन्न ।

धमतरी | धमतरी में एक भावपूर्ण और गरिमामय आयोजन देखने को मिला, जहाँ नगर के सम्मानित समाजसेवी गणेश राव पवार का 82वाँ जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक सनातनी विधि से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समितियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र जी के तैलचित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने पुष्पहार अर्पित कर पवार जी का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घ और शतायु जीवन की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर योगेश फाउंडेशन के संरक्षक भूपेन्द्र मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक विशेष क्षण है जब बिना किसी औपचारिक आग्रह के पवार जी को इस आयोजन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने पवार जी के सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना करते हुए बताया कि आगामी जून-जुलाई माह में इनडोर स्टेडियम परिसर में महापौर के करकमलों से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वरिष्ठ समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद पांडे ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए संकल्प लिया कि लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा और देखरेख सामूहिक सहयोग से की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास सफल और स्थायी बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि पवार जी नगर के लिए प्रेरणा स्तंभ हैं और उनका मार्गदर्शन सदैव समाज के लिए पथप्रदर्शक रहा है। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि उनके स्नेह और आशीर्वाद से नगर के विकास के लिए वे हर संभव कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन सोलंके जी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जबकि अंत में कृपा शंकर मिश्रा ने आभार प्रदर्शन कर सभी उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन न केवल एक जन्मोत्सव था, बल्कि सामाजिक एकता, सम्मान और संस्कारों की सुंदर झलक भी प्रस्तुत करता