
अरविंद दोषी बनाए गए प्रभारी संगठन महामंत्री, वरिष्ठ नेता पंकज महावर को दी गईं श्रद्धांजलि।
धमतरी | जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित जिले के 09 ब्लॉक अध्यक्षों का शपथग्रहण समारोह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस भवन मे पदाधिकारियों का उत्साह और भीड़ देखने को मिला, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ. कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियो को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया. साथ ही जिले के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, शहर कांग्रेस अध्यक्षों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली. समारोह में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आम जनता के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया.शपथग्रहण समारोह में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि पार्टी एक बार फिर संगठित होकर राजनीतिक मैदान में दोगुनी मजबूती से उतरने की तैयारी में है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियो को कांग्रेसी सफा पहनाते हुए नियुक्ति पत्र भेंट किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जिला महामंत्री अरविं दोषी को संगठन महामंत्री बनाएं जानें की घोषणा की. जिला अध्यक्ष नें अपने सम्बोधन में बूथ कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती पर अधिक जोर दिया. साथ ही धमतरी विधानसभा के तीनों सीट जीतकर पुनः प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने की अपील कार्यकर्ताओं से किया. विधायक अंबिका मरकाम कहा की हमारी असली ताकत बूथ स्तर पर है। हर एक बूथ पर हमारे सक्रिय कार्यकर्ता होने चाहिए, जो जनता से सीधा संवाद करें। विधायक ओंकार साहू नें कहा की हमें व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति वफादार रहना होगा। ‘एकजुट कांग्रेस – सशक्त कांग्रेस’ हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। पूर्व विधायक लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव नें कहा की हमें बीजेपी की विभाजक नीतियों के खिलाफ मुखर होना होगा और महंगाई, बेरोजगारी, व देश के मुख्य मुद्दों पर जनता के साथ खड़े रहना होगा। मोहन लालवानी, विजय देवांगन, विपिन साहू नें कहा की हमें संगठन में नई ऊर्जा और विचारों को शामिल करने के लिए युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। नीलम चंद्राकर, आनंद पवार, नें कहा की हमें तकनीक का उपयोग करके अपनी बात को घर-घर तक पहुँचाना है, और साथ ही जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संबंध बनाए रखना है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. पंकज महावर के प्रति दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी सकलेन कामदार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव, पूरा जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रकला नेताम, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, नीलम चंद्राकर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, विजय प्रकाश जैन, प्रभात राव मेघावाले, प्रभारी महामंत्री अरविं दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, महिम शुक्ला, होमेन्द्र साहू, विनीत बाफना, अखिलेश दुबे, अनवर रजा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, एनसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, सोहद्रा साहू, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, सलीम रोकड़िया, वसीम कुरैशी, सूर्यप्रभा चेटियार, जानसिंग यादव, भानेन्द्र ठाकुर, नरेश जसुजा, राजेंद्र सोनी, सुनीता साहू जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, योगेश लाल, सचिन भंसाली, मनीषा साहू, रमेशर साहू, हेमंत नवरेंगे, विक्रांत शर्मा, कृष्णा मरकाम, कैलाश प्रजापति, डोमार साहू, खिलेंद्र साहू, खिलावन साहू मनोज अग्रवाल गुरु गोपाल गोस्वामी, सलीम तिगाला, रामनाथ यादव, राजेश पांडे, प्रभु दयाल साहू, ओमप्रकाश सेन, पेखन लाल साहू, मोहित देवांगन, मानसमनी देवांगन, नम्मू लाल साहू, करण चंद्राकर, डोसन …





