सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. तुकाराम साहू को महापौर रामू रोहरा ने दी श्रद्धांजलि

7

धमतरी | ग्राम पंचायत छाती निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय तुकाराम साहू का 4 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. साहू अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाई। पंचनहावन एवं संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने उपस्थित होकर स्वर्गीय तुकाराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महापौर रोहरा ने कहा कि स्व. तुकाराम साहू का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।