
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस ने की एक और सख्त कार्यवाही , आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर 35 लीटर शराब कीमती 7000/- रूपये किया गया जब्त , थाना रूद्री में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
धमतरी | पुलिस द्वारा मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य समस्त अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त, प्रभावी एवं सुनियोजित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रूद्री पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000/-रूपये है, जप्त की गई। इस संबंध में थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का विवरण: नाम: विष्णुराम निषाद पिता का नाम: कन्हैया निषाद उम्र: 62 वर्ष पता: शिव चौक गंगरेल, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।






