महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ आक्रोश , एपस्टीन फाइल पर सरकार से जवाब की मांग, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

0

धमतरी | गांधी मैदान धमतरी में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, अम्बिका सिन्हा ने किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ‘एपस्टीन फाइल्स’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया हैं। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री को देश की संप्रभुता और अस्मिता के सवाल पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी विवादित दस्तावेज में आता है, तो सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आगे कहा कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा। महिला कांग्रेस भाजपा के हर कथित कुर्कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “एपस्टीन फाइल डील पर जवाब दो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव विक्रांत पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, लोकेश्वरी साहू, वीणा देवांगन, संजय, डागौर राकेश मौर्या, शैलेंद्र दीवान, गीतराम सिन्हा, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, मोहिनी साहू, जित्तू साहू, हीना ध्रुव, सबीना खान, वतंजलि गोस्वामी, अविनाश मारोठे, योगेश्वर साहू, यशनारायण दुबे, मानिक साहू, सलीम तिगाला, नमन बंजारे, सूर्या बघेल, रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।