ऐतिहासिक विजय की वर्षगांठ पर महापौर रामू रोहरा ने दी विकास की सौगात,13 वार्डो के लिए 84लाख स्वीकृति

12

जनता का विश्वास, सहयोग सबसे बड़ी ताकत: रामू रोहरा

धमतरी । ऐतिहासिक विजय की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव जींके आशीर्वाद से महापौर रामू रोहरा ने नगर के 13 वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए 83.16 लाख रुपये सौगात दी है। जिससे नागरिकों को मिलेगा बेहतर आवागमन और जल निकासी का लाभ। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुल 83.16 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में वर्षों से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी की समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 में सुनीता गोलछा के घर से नीलकमल सिन्हा के घर तक नाली निर्माण के लिए 1.52 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार महंत घासीदास वार्ड क्रमांक 12 में सामुदायिक भवन के पास से रंगमंच होते हुए संतोष यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 9.54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 18 में योगेश साहू के घर से टीकाराम साहू के घर होते हुए मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 13.09 लाख रुपये तथा रोहित साहू के घर से योगी सोनकर के घर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 3.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। बनियापारा वार्ड क्रमांक 28 में लखन विश्वकर्मा के घर से राज बिल्डिंग तक सीसी रोड निर्माण हेतु 1.34 लाख रुपये तथा सलमा बेगम के घर के सामने से कुरेशी के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4.72 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में सोरिद वार्ड क्रमांक 35 के भरियापारा क्षेत्र में सोरिद नाला आंगनबाड़ी के पास से रामकुमार सिन्हा के घर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 11.61 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लालबगीचा वार्ड क्रमांक 03 में बड़ा गौरा चौरा से जेठूखांब तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4.00 लाख रुपये तथा जालमपुर वार्ड क्रमांक 17 में नवा नदी पुल के पास से श्याम देवांगन के घर से रोशन साहू के घर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 11.43 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा बांसपारा वार्ड क्रमांक 25 के आस्था नगर कॉलोनी में जितेश तिवारी के घर के सामने सीसी रोड निर्माण के लिए 7.33 लाख रुपये, पोस्ट ऑफिस वार्ड क्रमांक 27 में गिरधर पटेल के घर से सोनकर फार्म हाउस तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5.68 लाख रुपये तथा आमापारा वार्ड क्रमांक 11 में गौरा चौरा से चौबे के घर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 3.00 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर होगी तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। नगर निगम द्वारा जल्द ही सभी स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे नागरिकों को शीघ्र सुविधा मिल सके।15 फरवरी 2025 का दिन शहर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। इसी दिन नगर निकाय चुनाव में शहर की जनता ने अभूतपूर्व समर्थन देते हुए रामू रोहरा के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय दिलाई थी। यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं थी, बल्कि शहरवासियों की विकास के प्रति उम्मीदों, विश्वास और परिवर्तन की चाह का स्पष्ट संदेश भी थी। जनता ने जिस भरोसे के साथ रामू रोहरा को महापौर की जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही उस विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से सार्थक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया। महापौर बनने के बाद रामू रोहरा ने शहर के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य हों और हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले। इसी सोच के साथ उन्होंने सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार पहल की। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की गति तेज हुई है, जिससे शहर का स्वरूप बदलता हुआ नजर आने लगा है। महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व को ध्यान में रखते हुए महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से शहर के विभिन्न वार्डों के लिए 84 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों में प्रमुख रूप से मंदिर परिसरों के आसपास साफ-सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े आवश्यक कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों का महत्व बढ़ेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि 15 फरवरी का दिन उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए गौरव और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह विजय शहरवासियों के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है, और वे इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य शहर को एक आदर्श, स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है, जहां हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर विकास के नए आयाम स्थापित करे।
उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार और भी विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे, जिससे शहर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। महापौर ने शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर के विकास में सहभागी बनें और स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं जनहित के कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयास से शहर निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आने वाले समय में एक आदर्श शहर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।