गरिमामय वातावरण में मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

11

राजीव भवन में ध्वजारोहण, लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

धमतरी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा रविवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के करकमलों से पार्टी संगठन का ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी सहित कांग्रेस के महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारिणी चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 140 वर्षों से लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण, पंचायती राज, हरित क्रांति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की इस गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपने विचार रखे और कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस जिंदाबाद” और “संविधान बचाओ” जैसे नारों के साथ पार्टी की एकजुटता और संकल्प को प्रदर्शित किया। राजीव भवन परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और स्थापना दिवस को संगठनात्मक मजबूती के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दोशी, डॉ विजय प्रकाश जैन, हरविंदर छाबड़ा, युवा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, एनएसएयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, महिला ग्रामीण अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष मनोज साहू, जिला महामंत्री आशीष थिटे, तनवीर कुरैशी, सूरज गहरवार, विक्रांत शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, दीपक साहू, तारिक रज़ा कादरी, कन्हैया सोनी, दीपक साहू, रामनाथ यादव, चन्द्रहास साहू, खिलेन्द्र साहू, आशुतोष खरे, शेष नारायण साहू, तेजराम सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, गनेश्वरी कामड़े, स्नेहा देशमुख, लुकेश्वरी साहू, सबीना अंजुम, गीतराम सिन्हा, राकेश मौर्या, अविनाश मरोठे, तोमेश साहू, सलीम तिगाला, योगेश्वर साहू, ज्ञानचंद सिन्हा, मोहित देवांगन, सूरज पासवान, चंदन रजक, रघुवीर रामटेके, नवीन गजेंन्द्र, अमित बाघमरिया, कुणाल यादव, धर्मेंद्र पटेल, अजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।