चोरी का बड़ा खुलासा: कुरूद सहित सात मंदिरों से लाखों की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

2381

धमतरी l धमतरी जिले में बीते एक माह में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चंडी मंदिर कुरूद से लेकर श्रीराम, नागेश्वर सहित कुल सात मंदिरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में करीब 8 लाख रुपए मूल्य का माल-मसरूका बरामद किया गया है।

एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना कुरूद, कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

22 जून को चंडी मंदिर कुरूद में हुई थी बड़ी चोरी
इस कड़ी की शुरुआत 22 जून 2025 की रात हुई जब कुरूद स्थित प्रसिद्ध चंडी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और ₹5,000 नकद चोरी कर लिए गए। प्रार्थी जितेन्द्रनाथ योगी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 165/25 धारा 331(4), 305(घ), 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में कबूली इन मंदिरों में चोरी:

क्रममंदिर का नामस्थानचोरी की सामग्रीतिथि
1रत्नेश्वरी मंदिरधमतरी₹10,500 नकद18.05.2025
2श्रीराम मंदिरधमतरी₹4,000 नकद व चांदी की चरण पादुका29.05.2025
3नागेश्वर मंदिरधमतरी₹30,000 नकद06.06.2025
4छत्तीसगढ़ महतारी मंदिरकुरूद₹3,000 नकद13.06.2025
5शिव मंदिरधमतरी₹2,000 नकद21.06.2025
6काली मंदिरधमतरी₹1,000 नकद21.06.2025
7चंडी मंदिरकुरूदसोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, ₹5,000 नकद22.06.2025

बरामद सामान:

  • सोने का मुकुट व लॉकेट
  • चांदी की चरण पादुका (दो जोड़ी)
  • हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582)
  • नकद ₹20,000 व सिक्के ₹320
  • चोरी की रकम से खरीदे गए टीवी और फ्रिज
    कुल कीमत लगभग ₹ 8,00,000

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जाहिर उर्फ समीर खान, पिता – नजीर खान, उम्र – 35 वर्ष
  2. अफरोज खान, पति – जाहिर खान, उम्र – 28 वर्ष (निवासी कबीर नगर बसना, वर्तमान मकेश्वर वार्ड, धमतरी)
  3. मोहम्मद मुनाफ खत्री, पिता – स्व. मोहम्मद हारून खत्री, उम्र – 48 वर्ष
  4. ताहिरा बानो, पति – मोहम्मद मुनाफ खत्री, उम्र – 48 वर्ष
    (सभी निवासी वार्ड क्रमांक 06, कबीर नगर, बसना, जिला महासमुंद)

आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी उजागर

मुख्य आरोपी जाहिर खान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। उसके विरुद्ध थाना बसना और सरायपाली में धारा 307, 457, 380 भादवि के प्रकरण दर्ज हैं। मामले में संगठित अपराध की पुष्टि होने पर धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

थाना व साइबर टीम की सक्रियता से सफलता

इस महत्वपूर्ण प्रकरण के खुलासे में थाना कुरूद के प्रभारी, थाना सिटी कोतवाली, एवं साइबर सेल की सतत् समन्वित कार्यवाही, निगरानी एवं निगरानी प्रणाली की कुशलता प्रमुख रही। साइबर तकनीकों के कुशल उपयोग से आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण कर ठोस साक्ष्य एकत्र किए गए, जिससे गिरफ्तारी संभव हो पाई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक. राजेश जगत,कोतवाली प्रभारी निरी.राजेश मरई,सउनि हेमंत ध्रुव, जामवंत देशमुख, नरेन्द्र साहू, प्रआर.रवि जगने, हरीशंकर सिन्हा आर. संजय पति रघुराज कर्स एवं साइबर सेल तकनीकी प्रभारी सउनि.प्रदीप सिंह, आरक्षक कमल जोशी, आनंद कटकवार, दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, कृष्णा पाटिल, योगेश ध्रुव,हरिशंकर सिन्हा,विकास द्विवेदी, किशोर देशमुख, देवेंद्र साहू,थाना कुरूद से सउनि.संतोष कोमरा, कमिलचंद सोरी, प्रआर. जय प्रकाश कन्नौजय आर. गोपाल चंद्राकार,महेश साहू , संतोष ध्रुव,शैलेन्द्र बंजारे,संदीप पांडे , शिवचरण कुर्रे, मआर. त्रिवेणी ध्रुव ,रिंकी मंडावी ,संध्या निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

धमतरी पुलिस की अपील
धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है की सभी महत्वपूर्ण स्थलों एवं प्रतिष्ठानों में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवायें,इसके साथ किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन करवायें एवं अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री- हेल्पलाइन नंबर- 1800-233-1905 पर तुरंत सूचना दें