छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

7

धमतरी पुलिस,यातायात द्वारा जागरूकता अभियान के तहत शास०नत्थुजी जगताप नगर पालिक निगम स्कूल में हुआ कार्यक्रम आयोजित, यातायात जागरूकता के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूल के छात्र- छात्राओं को बताये,मार्ग में सुरक्षित चलने यातायात के नियम

 धमतरी | पुलिस यातायात द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 19.10.24 को शास० नत्थुजी जगताप नगरपालिक निगम उच्च०माध्य०विद्या० धमतरी में पहुंचकर यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उनि.खेमराज साहू एवं यातायात स्टॉफ द्वारा उपस्थित 540 छात्र- छात्राओं व शिक्षकों को यातायात जागरूकता संबंधी बैनर,पोस्टर व पाम्पलेट दिखाकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बतायें-: मार्ग में सुरक्षित चलने के लिए यातायात नियमों का पालन हमेशा करना है। बिना ड्रायविंग लायसेंस के वाहन नही चलाना है। मार्ग में झुंड में नही चलना है। मार्ग में हमेशा दॉये बॉये देखकर मार्ग पार करना है। मार्ग के हमेशा बॉये ओर किनारे में चलना है। दोपहिया वाहन मे तीन सवारी नही चलना है।

चालक व पीछे में सवार दोनो व्यक्ति को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना है। बिना लायसेंस के वाहन नही चलाना है। तीव्र गति से वाहन चलाते हुए असुरक्षित ओव्हरटेक नही करना है। बड़ी वाहनों को उचित स्थान मिलने पर ही ओव्हरटेक करना है। ओव्हरटेक करते समय हॉर्न का इस्तेमाल करना है। मोबाईल फोन का प्रयोग करते वाहन चालन नही करना। सड़क में लगे सिग्नलों, संकेतात्मक, सूचनात्मक चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन स्वयं करने एवं परिजन, रिश्तेदारों, पड़ौसियों को पालन हेतु प्रेरित करने बताकर यातायात नियमों से संबधित पाम्पलेट वितरण किया गया।  उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्रीमती डॉ० अन्नपूर्णा सिन्हा,भारती जगताप,अमरजीत केडी,अशोक सिन्हा, डीपी सिन्हा हरीश सिन्हा, डॉ के०के० तिवारी, गिरीश गजपाल, नरेन्द्र शर्मा, यशवंत साहू, चन्द्रशेखर साहू, बबीता साहू, रीना साहू,रीना धालेन्द्र, निधि साहू,रागिनी सिंह चौहान निधि सोम सहित स्टॉफ एवं स्कूल के 540 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।