Home Latest बागबाहरा के युवक का आक्सीजन की कमी से हुई केदारनाथ मे मौत

बागबाहरा के युवक का आक्सीजन की कमी से हुई केदारनाथ मे मौत

0
बागबाहरा के युवक का आक्सीजन की कमी से हुई केदारनाथ मे मौत

छाया विधायक श्रीमती अलका चंद्राकर की प्रयास से शव को शासकीय खर्च से लाया जा रहा बागबाहरा
बागबाहरा । फूलवारी पारा निवासी हेमंत सोनवानी पिता श्री लक्खीराम राम सोनवानी अपने मित्रो के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु गए हुए थे उनके साथ गए उनके मित्रो के बताये अनुसार वह मंदिर के पास आक्सीजन की कमी के चलते दिनांक 16/6/2024 को समय करीब संध्या 7.15 को मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी खल्लारी की छाया विधायक श्रीमती अलका चंद्राकर को नरेन्द्र बग्गा व बाला चंद्राकर नंदू सोनी संजय मालवे एवं उनके साथियो से प्राप्त हुई |

इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही श्रीमती अलका चंद्राकर ने तत्काल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्री जी गृहमंत्री जी विधायक पुरिंदर मिश्र  से सम्पर्क कर शव को मंदिर से हेलीकाप्टर की व्यवस्था से नीचे उतरवाकर रूद्र प्रयाग हॉस्पिटल पहुचाये एवं शासन के खर्च से ही उनके शव को एम्बुलेंस सुविधा से बागबाहरा लाया जा रहा इस पूरे कार्य में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मालिक की तत्परता संवेदनशीलता तारीफ काबिल रही जिन्होंने मृत हेमंत के शव को बागबाहरा लाने हेतु हर संभव  प्रशासनिक मदद किए रुद्रप्रयाग से वहां की व्यवस्था किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here