पार्षद और वार्ड वासियों की मांग को महापौर ने स्वीकृति प्रदान की

82

ब्राम्हण पारा वार्ड मे महापौर विजय देवांगन,एवं एमआईसी सदस्य की उपस्थिति मे वार्ड वासियों के हाथों बोर खनन कार्य का शुरुवात हुआ

पार्षद राजेश पांडे का प्रयास और जल विभाग अध्यक्ष हाशमी की अनुशंसा और महापौर विजय देवांगन के निर्देश पर वार्ड में बोर खनन कार्य से पानी की समस्या का समाधान होगा

धमतरी | ब्राम्हण पारा वार्ड में बोर खनन कार्य की शुरुवात महापौर विजय देवांगन,वार्ड पार्षद एंव एमआईसी सदस्य राजेश पांडे,राजेश ठाकुर,केंद्र कुमार पेंदरिया,एवं वार्ड वासियों के हाथों किया गया। पार्षद राजेश पांडे और वार्ड वासियों द्वारा पानी की समस्या का समाधान हेतु जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी एवं महापौर विजय देवांगन से बोर खनन कर मोटर पंप लगवाने की मांग रखी गई थी.जिस पर महापौर ने आश्वस्त किया था। वार्ड पार्षद के प्रयास एवं जल विभाग अध्यक्ष हाशमी की अनुशंसा से महापौर विजय देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिया जिस पर कार्यवाही हुई जिसका परिणाम है कि ब्राम्हण पारा वार्ड नारायण कुंभकार घर के पास बोर खनन कार्य शुरू हुआ,जिससे आस पास में पानी की समस्या का समाधान होगा।

महापौर देवांगन ने कहा धमतरी शहर की जनता ने जो जिम्मेदारी दिए उसे निभाने हम और हमारे पार्षदगण और अधिकारी कर्मचारीगण हर संभव प्रयास कर रहे हैं जिसका परिणाम धमतरी शहर में निरंतर जनहित और विकास कार्य हो रहे हैं इसके साथ साथ शहर के लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जहां से भी जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं की मांग आती है हम और हमारी टीम आवश्यकता को देखते हुए सड़क,नाली,बोर खनन आदि कार्य की स्वीकृति तत्काल प्रदान कर कार्य को अंजाम तक पहुंचा रही है। मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शहर के व्यवस्थित विकास की ओर कदम बढ़ाया गया है। निगम में जल विभाग की कमान जागरूक पार्षद अवैश हाशमी के हाथों में है जो शहर में कहीं भी पेयजल समस्या सम्बन्धी शिकायत आने पर तुरंत मुझे सूचित कर समस्या का हल निकालने जुट जाते है, टीम वर्क के कारण ही हम बेहतर काम कर पा रहे है, आगे भी इसी तरह विकास कार्यो को गति प्रदान की जाएगी। वार्ड वासियों ने महापौर विजय देवांगन,निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी एवं वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश पांडे और नगर पालिक निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किए।
भूमिपूजन के अवसर पर ये रहे उपस्थित संदीप वर्मा,संतोष सोनी,हरिहर सोनी,शिवकुमारी देवांगन, सरस्वती पटेल,विष्णु देवदास, शशांक देवांगन, रानी तिवारी,राम सोनी,सतीश देवांगन,वीणा सेन,दिनेश कुम्भकार,अनूप देवांगन,सुशील देवांगन,रवि भारत,संतोषी सोनी,पवन नामदेव,पूनम कुमार,कन्हैया देवांगनअभिषेक देवांगन,लक्की खरे,जानकी देवांगन,दिव्या कौशिक,भामेश्वरी कौशिक, संतोषी सोनी,जानकी देवांगन सहित वार्डवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे ।