धमतरी विधायक रंजना साहू की कार पलटी, सभी सुरक्षित

241

कार सवार अन्य लोगों को भी आई हल्की चोट

धमतरी। शुक्रवार दोपहर नगरी से देवभोग रोड में सड़क हादसे में धमतरी विधायक रंजना साहू घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मैनपुर अस्पताल ले जाया गया है। उनके साथ भाजपा के और पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे, उन्हें भी हल्की चोट आई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विधायक रंजना साहू बिंद्रावागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे के शादी कार्यक्रम में शामिल होने मुनगा पदर अपने कार से नगरी होते हुए जा रही थी। उस दौरान रास्ते में उनकी इनोवा कार CG05 AG 7707 पलट गयी। घटना झरियाबाहरा से मैनपुर मार्ग में हुई है।बताया जा रहा है कि इस हादसे में विधायक रंजना साहू को चोट आयी। मैनपुर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। कार में उनके साथ मंत्री मंडल अध्यक्ष विजय साहू ,नीलू रजक, अनीता यादव ,पीएसओ मौजूद थे सभी को हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही उनके पति डीपेंद्र साहू मैनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार विधायक रंजना साहू धमतरी सकुशल आ गई है और घर पर हैं l