
धमतरी | कांग्रेस के द्वारा शहर के गोल बाजार क्षेत्र में जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जहां उपस्थित वक्ताओं के द्वारा प्रसांगिक मुद्दों व मोदी अडानी गठजोड़, राष्ट्रीय संपत्ति की लूट को आम जनता के बीच पहुंचाया गया इस सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवैधानिक संस्थाओ को नष्ट कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्र अडाणी के शेयर स्कैम में घिर रहे है इसलिए लोक सभा चलने नही दी। राहुल गांधी ने सवाल किया कि शेल कम्पनियो के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये अडाणी की कम्पनी में निवेश किया गया है ,यह रुप किसका है? इस सवाल के जवाब में निरुत्तर रहे प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करा दी। ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के तानाशाह के विरोध में कांग्रेस, पूरे देश मे जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत नुक्कड़ सभा कर रही है।
और जनता को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरुक कर रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंडन बर्ग रिपोर्ट की जांच के लिए जेपीसी गठन की मांग की। अडाणी ने शेयर स्कैम नही किया है तो प्रधानमंत्री क्यो परेशान है ? जांच में अडाणी निर्दोष होगा तो बच जाएगा। यहां दाल में काला नहीं वरन पूरी दाल ही काली है। जेपीसी जांच होगी तो उसकी आंच नरेंद्र मोदी के दामन तक जाएगी। इसलिए प्रधानमंत्री और भाजपा घबराई हुई है। और बचने-बचाने के लिए षड्यन्त्र कर रही है। दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा महंगाई चरम पर है. देश में तानाशाह की हुकूमत चल रही है भाजपा देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद की आग लगा रही है भाजपा के आठ वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को कुछ भी हाथ नहीं लगा. अगर जनता को हाथ लगा तो नोटबंदी, बेरोजगारी और बढ़ती हुई मंहगाई. महापौर विजय देवांगन ने कहा कि अडानी के पास 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आए यह सवाल पूछने पर राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई एवं उनके सरकारी बंगला को खाली कराया गया ताकि किसी गरीब किसान, आम जनता की आवाज को लोकसभा में न उठा सके. महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सूर्यप्रभा चोटियार ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला आगे कहा कि इस महंगाई ने एक ग्रहणी को घर चलाने की कितने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आप भली भाँति जानते हो। जिला पंचायत सभापति कविता बाबर ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लगातार प्रदेश के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी के पास लोगों के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नही है कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर 01 आकाश गोलछा ने व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर 02 ईश्वर देवांगन ने किया। इस दौरान शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, गुरुमुख सिंह होरा उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, अरविंद दोषी, होरीलाल साहू, वरिष्ट कांग्रेस नेता, आलोक जाधव, विजय गोलछा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन अध्यक्षद्वय ब्लॉक कांग्रेस शहर, सूर्यप्रभा चेटियार अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर, कविता बाबर सभापति जिला पंचायत धमतरी, वसीम कुरैशी पूर्व पीसीसी सचिव, अवैश हाशमी पार्षद नगर पालिक निगम, विशाल शर्मा एल्डरमेन, तिलक सोनकर महामंत्री प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, योगेश शर्मा, प्रवीण नामदेव, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शहर, आशुतोष खरे, अम्बर चन्द्राकर, अमित वाल्मिकी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस शहर, गणेश्वरी कामड़े सचिव महिला कांग्रेस, नमन बंजारे एनएसयूआई नेता, पवन यादव, सूरज पासवान युवा नेता, रुद्रा साहू, वसीम खिलची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।