नैतिकता के आधार इस्तीफा दें कांग्रेस जिलाध्यक्ष – कविन्द्र जैन

161

अविश्वास प्रस्ताव मे जनपद अध्यक्ष को मिली करारी शिकस्त

धमतरी | शुक्रवार को धमतरी जनपद अध्यक्ष के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव मे जनपद अध्यक्ष के खिलाफ 25 मे से 23 सदस्यों द्वारा वोट किये जाने से स्पष्ट है कि कांग्रेस नेतृत्व का अपने ही जनपद सदस्यों पर से नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कुछ सदस्यों की नाराजगी की बात होती तो उसको एक स्वभाविक घटना माना जा सकता था परंतु सभी सदस्यों का पार्टी के निर्णय के विरुद्ध जाना यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेतृत्व अक्षम और कमजोर है।

इस परिणाम के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये। जैन ने कहा कि जनपद धमतरी मे भाजपा का बहुमत था और कांग्रेस ने सत्ता के दबाव मे छल पूर्वक अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। यही कारण है कि अपमानित होकर जनपद अध्यक्ष को कुर्सी छोड़नी पड़ रही है। गौरतलब यह भी है कि जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तथा उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिख कर पार्टी के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की है।