Home Latest भानुप्रताप विधानसभा के उपचुनाव में चारामा मंडल के ग्राम कोटतरा में आयोजित मंडल कार्यकर्ताओं के सभा को संबोधित की विधायक ने

भानुप्रताप विधानसभा के उपचुनाव में चारामा मंडल के ग्राम कोटतरा में आयोजित मंडल कार्यकर्ताओं के सभा को संबोधित की विधायक ने

0
भानुप्रताप विधानसभा के उपचुनाव में चारामा मंडल के ग्राम कोटतरा में आयोजित मंडल कार्यकर्ताओं के सभा को संबोधित की विधायक ने

धमतरी । भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त उम्मीदवार श्री ब्रह्मानंद नेताम जी को विजयश्री दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। चारामा मंडल के कोटतरा ग्राम में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई जिसमें सम्माननीय भाजपा वरिष्ठजनों के साथ क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कहीं।

विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को जीत दिलाने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं, क्योंकि सदैव भाजपा संगठित होकर कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव लड़ती है और जीत हासिल करती है किसी भी प्रत्याशी के जीत का श्रेय सर्वाधिक स्थानीय कार्यकर्ताओं का होता है क्योंकि वह सदैव पूरी लगन एवं निश्चल भावना से भाजपा के प्रति प्रेम एवं अपनत्व से कार्य करते हैं, उसकी इसी कार्यप्रणाली के कारण भाजपा जीत हासिल करती है।

जनता पार्टी की शक्ति कर्मठ कार्यकर्ता वरिष्ठ जन एवं स्थानीय कार्य करता है जो दिन प्रतिदिन अपने दायित्व पर डटे रहते हैं और मंजिल पर पहुंचा जीत दिलाकर परचम लहराते हैं और यह सिर्फ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ही करते हैं, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संगठन दुत गृह मंत्री अमित शाह जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व के चलते भारतीय जनता पार्टी ने एक नए मुकाम हासिल किए हैं और यह अब छत्तीसगढ़ में भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here