
धमतरी | भाजपा किसान मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंप कर किसानों से संबंधित निम्न बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण हेतु आग्रह किया गया भाजपा किसान मोर्चा सदैव किसानों के हित में खड़ी होती है। अभी हाल में हुए बे मौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। वहीं किसान मोर्चे के लगातार आंदोलन के चलते सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी तो प्रारंभ कर रही है। किंतु पूर्व वर्ष में हुई बरदाने की कमी व टोकन की मारा मारी ये सरकार पूर्व ही दुरूस्त करे। ऐसे ही निम्न बिंदुओं पर प्रक्रिया जल्द प्रारंभ किया जाए।
जिले के समस्त जलाशय से सिंचाई हेतु रबी फसल एवं उतेरा के लिए किसानों के मांग अनुसार क्षेत्र रकबा और पानी दिए जाने का दिनांक तथा (अधिसूचित) सुनिश्चित किया जाए बेमौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन व अन्य की फसलें बर्बाद हो गई है। जिसकी तत्काल सर्वे प्रारंभ कराया जाए व क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए। बेमौस बारिश से खराब हुए फसलों उचित सर्वे कर किसानों को बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किया जाए।

समर्थन मूल्य पर धान की लिमिट प्रति एकड़ 20 क्विंटल किया जावे पिछला दो साल के बकाया बोनस राशि तत्काल दीपावली पर्व के पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाए जिले के सभी एनीकेट में जलभराव भरा रहे उसे खाली न किया जाए ताकि आसपास के क्षेत्र में भूमिगत जल स्रोत का स्तर बना रहे |
एवं खराब एनीकेटो का तत्काल मरम्मत कर दुरुस्त किया जाये उक्त माँगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र साहू जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला धमतरी, कवींद्र जैन जिला महामंत्री भाजपा, बीथिका विश्वाश जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, रोहिताश मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, दीपेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि, तारेंद्र चंद्राकर जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा , दीनबंधु चंद्राकर मंत्री भाजपा किसान मोर्चा, दिलीप पटेल जिला कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा, प्रीतम साहू जिला मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा, महावीर सिन्हा शहर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, हरिओम साहू भोथली मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, चम्मन साहू मेघा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी किसान मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप पटेल द्वारा प्रेषित






