धमतरी : गुजराती कॉलोनी में स्थित सुने मकान में करीब पांच लाख नगद और जेवरात की चोरी

303

धमतरी | धमतरी शहर के गुजराती कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक सूने मकान में चोरों ने लगभग 5 लाख  रुपए की चोरी को अंजाम दिया | सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया तब मकान मालिक को सूचना दी चोर नकदी जेवर सहित लगभग 5 लाख का माल लेकर फरार हो गए |

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया गुजराती कॉलोनी स्थित श्याम रेसीडेंसी में पवन गोयल के मकान में चोरी हुई घर के सदस्य बाहर गए हुए थे मकान मालिक ने बताया कि वह किसी काम से रायपुर गए हुए थे तब  उन्हें चोरी की सूचना मिली मकान मालिक के मुताबिक घर में करीब पांच लाख नगद और इतने ही जेवरात रखे हुए थे जो कि सारा का सारा गायब है वही एडिशनल एसपी का कहना है कि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस जांच कर रही है साइबर सेल और कोतवाली पुलिस  मिलकर जांच में जुटे हुए हैं |