
धमतरी | छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षा अलंकरण सम्मान समारोह में प्रदेश भर के बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें lधमतरी जिले से श्री अवध राम साहू ब्याख्याता एवं रेडक्रॉस काउंसलर शा. उ. मा. वि. मेघा को सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य करना। शाला विकास के लिए जन समुदाय से सहयोग एवं संपर्क कर शिक्षा गुणवत्ता के लिए प्रेरित करना, शिक्षकों को ट्रेनिंग में प्रभावशाली मार्गदर्शन देकर शिक्षा के लिए बेहतर नेतृत्व करना।

अपने कर्तव्यों का समय बद्ध निर्वहन करना, रेडक्रॉस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने,क्षमता विकास विकसित स्वयं करना और सदैव कार्य के लिए तैयार रहना। सामाजिक सरोकार के विषयों में अपनी सहभागिता देने में समय देना। नवाचार प्रयोग करने अक्षय अलंकरण प्रबोधक से सम्मानित होने पर धमतरी जिला शिक्षाधिकारी श्रीमती रजनी नेल्सन मैडम, वि. खंड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. साहू सर, स.वि.खंड शिक्षाअधिकारी एम. के. ध्रुव सर, नगरी डाइट प्राचार्य बी.पी.चंद्र सर, सहायक संचालक एल.आर.मगर सर, प्राचार्य शिक्षक हाई स्कूल मेघा, मगरलोड के शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक पदाधिकारीयों, ग्रामीण पालक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।






