
धमतरी | जामगांव स्थित श्री मल्लिनाथ जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा रोहण का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। ध्वजा कार्यक्रम में सत्तर भेदी पूजा श्री पार्श्वविचक्षण पूजा महिला मंडल धमतरी द्वारा पढ़ाई गई। पूजा मंडल द्वारा भक्ति भाव के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इसमें जामगांव के श्री संघ के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इसकेे साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव आर.मे प्रतिभा खोज स्पर्धा के अंतर्गत प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दानवीर श्री सुरेश फरमानिया , अध्यक्षता श्री पार्श्वविचक्षण महिला मंडल अध्यक्ष श्री सुशीला नाहर ने किया।विशेष अतिथि श्री मदन देशलहरा थें।
इस अवसर पर संतानों को संस्कारवान बनाएं विषय पर अपने विचार व्यक्त करतें हुए कहा कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर अपनी प्रतिभा को निखारे।
मडंल की अध्यक्ष सुशीला नाहर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार की पाठशाला हैं। यहां पढ़कर निकलने वालों में संस्कार झलकता है।अगर स्कूल में सही संस्कार हों एवं घर परिवार की व्यवस्था संचालित हो तों जीवन का सफर आनंदमय हों जायेगा।
इस अवसर पर संरक्षक भिखी बाई लुंकड़, अध्यक्ष सुशीला नाहर, मनीषा छाजेड़, सुशीला गोलछा, सरोज पारख, शकुन सराफ,ममता पारख, संगीता गोलछा, दुर्गा दुग्गड,सुरभि बैद, श्यामा बाई कोटडिया मंचासीन थें।
भिखी बाई ने अपने मधुर स्वर से भक्ति गीत गा कर सबको भावुक कर दिया।
मंडल अध्यक्ष सुशीला नाहर ने जामगावं आर श्री संघ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
श्री जैन श्वेताम्बर मुर्ति पूजक संघ धमतरी के आशिर्वाद एवं सहयोग से मंडल निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है।उसके लिए संघ के प्रति भी आभार व्यक्त किये।