भौतिक एवं प्रकृतिक स्वच्छता हेतु युवा मोर्चा ने चलाया अभियान

359

स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप ,प्रधानमंत्री मोदी की देन-विजय मोटवानी
निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही है,प्रमाणित सेवा-विजय साहू
धमतरी|  भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शहर के गांधी मैदान में स्वक्षता अभियान तथा वृक्षारोपण वातावरण की शुद्धता साथ ही साथ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में चलाए जा रहे हैं

उक्त विशेष 23 जून से कार्यक्रम में अनेक जनहित से जुड़े हुए कार्यों को अंजाम दिया गया है क्योंकि गांधी मैदान में विभिन्न सार्वजनिक कार्यालय जिसमें थाना विभागीय अधिकारी विभिन्न स्कूलों नगर निगम में आने वाले लोगों का आवाजाही निरंतर बना रहता है इसलिए वहां के गंदगी को साफ कर स्वच्छता का स्वरूप देने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया इस अवसर पर श्री मोटवानी ने कहा कि दिल्ली के लाल किले से स्वच्छता का कारवां मोदी जी के आह्वान पर निकला है वाह निश्चित ही एक जन आंदोलन बनते हुए आम आदमी तक पहुंच चुका है और यही भावनाओं को आप अपने में आत्मसात करते हो हम युवा वर्ग सफाई सामाजिक सरोकार का एक अंग मानते हुए इसे सामाजिक दायित्व का भान प्रत्येक व्यक्ति में करा रहे हैं इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि सेवा को कोई सीमा में नहीं बांधा जा सकता जहां निस्वार्थ रूप से किसी कार्य को करने की ललक हो वहीं सामाजिक सेवा का शाश्वत रूप है।


उक्त सेवा कार्य में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू शिवदत्त उपाध्याय नरेंद्र रोहरा राजेंद्र शर्मा धनीराम सोनकर विनोद राव पार्वती वाधवानी कैलाश सोनकर गंगा प्रसाद सिन्ह भागवत यादव हेमराज सोनी श्यामा साहू टिकेश्वर नेताम गायत्री सोनी अविनाश दुबे कैलाश सोनकर पुष्कर यादव देवेश अग्रवाल विजय ठाकुर सूरज शर्मा गोपाल साहू प्रिंस जैन देवेश अग्रवाल पुष्कर यादव दौलत वाधवानी रिकी गनवानी प्राची सोनी पिंटू यादव दीपक लालवानी शिवम साहू जुडे।