भाजपा का 41 स्थापना दिवस मना नए रूप में, बुथ अध्यक्षो के घर नाम पट्टिका लगाना मेरा सौभाग्य-महेंद्र पंडित

322

भाजपा ही एक मात्र कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल-महेन्द्र पंडित

धमतरी |भाजपा का 41 वा स्थापना दिवस पूरे देश सहित धमतरी में भी मनाया गया।इस वर्ष भाजपा स्थापना दिवस नए रूप में मना।पूरे देश के कार्यकर्ताओं को एक साथ एक समय मे विभिन्न जगहों पर आधुनिक संशधनो के द्वारा कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए भजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्बोधन मार्गदर्शन स्वरूप प्राप्त हुआ।

इसके बाद पूरे देश मे बुथ अध्यक्षो के घर पर नाम पट्टिका लगाने का अभियान शुरू हुआ।इसी के अंतर्गत धमतरी शहर के प्रत्येक बुथ पर शहर भापजा मण्डल द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक भाजपा बुथ अध्यक्षो के घर पर पार्टी के ध्वजारोहण व नाम पट्टिका लगाने का कार्य चल रहा है।नयापारा वार्ड बुथ क्र 165,166 और टिकरापारा वार्ड क्र 167,168 में शक्ति केंद्र प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि हमारी भाजपा पार्टी ही एक मात्र राजनितिक दल है जिसका आधार कार्यकर्ता है,मुझे बुथ अध्यक्षो के घर पर नाम पट्टिका लगाना का अवसर मिलना मेरा परम् सौभाग्य है, आज के पहले भी हम भाजपा का स्थापना दिवस मनाते आए हैं किंतु इस वर्ष 41 वा स्थापना दिवस की स्मृतियां हमारे जहन में लम्बे समय तक बनी रहेगी। बुथ अध्यक्ष सम्मानिया श्रीमती देवकी बाई साहू(अध्यक्ष बुथ क्र 168),श्री प्रेम शंकर चौबे(अध्यक्ष बुथ क्र 167),श्री झम्मन रजक(अध्यक्ष बूथ क्र166),श्री आत्मा राम साहू(अध्यक्ष बुथ क्र165) का सम्मान भजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंदर मुंडी, भापजा की वरिष्ठ नेत्री व न पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा निर्मलकर ,मुकेश शर्मा,कुंदन ध्रुवंशी,गुड्डा रजक,नटवर,किरण गुप्ता, लक्ष्मण गौतम सहित बुथ के कार्यताओ द्वारा किया गया।सभी बुथ अध्यक्षो ने कहा कि हम आज बहुत आनन्दित व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,भाजपा में ही हमारे जैसे सैकड़ो जमीनी कार्यकर्ताओ सम्मान मिलता है, ये सब भाजपा में ही सम्भव है।