अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम धमतरी द्वारा निर्वाचित महिला पार्षद,निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान महापौर,आयुक्त,उपायुक्त,एमआईसी सदस्य,पार्षदगण एवम एल्डरमैन के द्वारा किया गया

499

धमतरी |  धमतरी नगर निगम के तत्वधान में महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन सभा हॉल में किया गया,जिसमे महापौर विजय देवांगन,आयुक्त मनीष मिश्रा,उपयुक्त पी.एस सोम द्वारा नगर निगम की निर्वाचित महिला पार्षद,निगम की महिला कर्मचारी का सम्मना स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि धमतरी में महिलाओं के उत्थान के बिना धमतरी के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। धमतरी नगर निगम के द्वारा हर संभव प्रयाश महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप धमतरी में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।


महज आज एक ही दिन महिलाओं के लिए विशेष नहीं है,बल्कि हर एक दिन महिलाओं का सम्मना करना चाहिए।और ये एक ऐसी सच्चाई है, जो देश और समाज के हर एक व्यक्ति से संबंधित है। समाज और देश के उत्थान के लिए महिलाओं की गरिमा का ध्यान रखा जाना बेहद जरुरी है।


आयुक्त मनीष मिश्रा ने कहा कि आज ना केवल भारत, बल्कि पूरा विश्व उस दौर में है, जब महिलाएं हर जगह पर बराबरी पर खड़ी हो चुकी हैं। सही मायने में यह बराबरी नहीं, बल्कि वह पुरुषों से कई कदम आगे निकल चुकी हैं, क्योंकि जो काम महिलाएं पूर्व से करती आ रही हैं, पुरूष उस दायित्व का निर्वहन ना कर पाया है, और ना ही कर पाएगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य- ज्योति वाल्मीकि ,राजेश पांडे, कमलेश सोनकर, राजेश ठाकुर ,अवैश हाशमी, केंद्र कुमार पेंदरिया,चोवाराम वर्मा, पार्षद नीलू पवार, ममता शर्मा, सविता तोमन कंवर, पूर्णिमा गजानंद, रजक,राही नारायण यादव, सुशीला तिवारी ,श्यामा साहू सरिता असाई ,नीलू डागा, प्राची सोनी,सोमेश मेश्राम,राजेन्द्र शर्मा ,एल्डरमेन- देवेंद्र जैन, अरुण चौधरी, नरेश जसूजा, विशाल शर्मा, विक्रांत शर्मा, कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, सतीशचंद्र त्रिपाठी, स्वच्छता समन्वय शशांक मिश्रा, अधिकारी कर्मचारी गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।