Home घटना माँ-बेटी हादसे का शिकार हाइवा की चपेट में आने से माँ की मौके पर ही मौत

माँ-बेटी हादसे का शिकार हाइवा की चपेट में आने से माँ की मौके पर ही मौत

0
माँ-बेटी हादसे का शिकार हाइवा की चपेट में आने से माँ की मौके पर ही मौत

धमतरी।  मिली जानकारी के अनुसार नंदनी साहू उम्र 40 वर्ष पति  रोमन साहू ग्राम सिवनी कला एवं उनकी पुत्री दीपिका साहू दोनों शादी कार्यक्रम ग्राम तरसींवा से वापस अपने स्कूटी क्रमांक CG04ND5241 से अपने ग्राम सिवनी कला जा रहे थे। तभी ग्राम लोहार पथरा  बस्ती के पास हाईवा क्रमांक सीजी  04 NE 9983 के चालक  ने नंदनी साहू को अपने चपेट में लिया,जिसकी  मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भखारा टीआई केएस नेताम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्राम वासियों के माध्यम से पीएम हेतु शासकीय अस्पताल कुरूद ट्रैक्टर  से रवाना किया गया ।

थाना प्रभारी ने बताया कि मां बेटी स्कूटी से सिवनीकला वापस लौट रहे थे। तभी लोहारपथरा बस्ती में स्लिप होकर गिर पड़े। बेटी बाई तरफ सड़क किनारे गिरी और उसकी मां सड़क की ओर गिर पड़ी, जिसे सामने से आ रहे हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ।हाइवा जप्त कर चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here