समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ, भाजपा का कुरूद विधानसभा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

700

कुरुद। भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा का मंडल स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग राजा चक्रधर सिंह (ऑडिटोरियम) परिसर में जारी है। द्वितीय दिवस भखारा एवं सिर्री मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया | सत्र में अध्यक्षता वरिष्ठ आशा रात्रे व वक्ता जिला उपाध्यक्ष तिलोकचंद जैन रहे जिन्होने पिछले 6 वर्षों में हुये अंत्योदय प्रयत्न” विषय पर नरेंद्र मोदी सरकार  की सभी योजनाओं की जानकारी और  समाज  के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की उपलब्धि को रखा।  जिसके बाद “व्यक्तित्व विकास” विषय पर कार्यालय प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने प्रकाश डालते हुये कहा कि अच्छा व्यक्ति ही एक सफल कार्यकर्ता बन सकता है | जिसकी अध्यक्षता  पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन ने की।

“सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प” विषय में लघु उद्योग, स्वदेशी उत्पादों व निम्न वर्ग को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाये| उन्हे आत्मनिर्भर बनने में मदद करें और स्वयं भी अपने कौशल के जरिये आत्मनिर्भर होने की बात कहते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश रोहरा ने अपना वक्तव्य रखा जिसकी अध्यक्षता भखारा मंडल प्रभारी रामस्वरुप साहू ने की। “राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका” विषय को जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने पूर्व जनपद अध्यक्ष पुर्णिमा साहू की अध्यक्षता में रखा ।जिसमें उन्होने प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमि और योजनाओं के क्रियान्वयन, महिला जागरुकता पर बात कही। फिर मुख्य विषय “हमारा विचार परिवार” पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीम साहू ने पुराने समय में पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और अब संसाधनों की उपलब्धता पर प्रकाश डालते हुये विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ाने प्रतिभागियों को प्रेरित किया जिसकी अध्यक्षता क्षत्रपाल बैस (वरिष्ठ नेता) ने की |

प्रशिक्षण में प्रमुख रुप से जागेश्वर साहू, त्रिलोचन साहू, गौरव भोसलें, जीवन साहू, हरिंशंकर साहू, डॉ.लोकेश साहू, विष्णु साहू, डॉ.दीनदयाल साहू, गौतम जैन, अनिरुद्ध देवांगन, कोमल मिश्रा, लेखराम सिन्हा, देवेंद्र साहू, सुनील गायकवाड़, टकेश्वर चंद्राकर, लुकेश सार्वा, रमेश भतपहरी, चंद्रशेखर साहू, शेखर साहू, हरीश साहू, भावप्रकाश साहू, राजेंद्र साहू, मनीष कश्यप, हेमंत साहू, पुरुषोत्तम चक्रधारी, गोविंद राजपुत, चोवा साहू, घनश्याम साहू, दुलेश्वर साहू, संतोष यादव, चंद्रहास साहू, युगेश धीवर, सोमेंद्र साहू, खिलावन सेन, चंद्रभान, संजय साहू, विकास साहू, सुनीता साहू, डीकेश्वरी देवांगन, रश्मि साहू, रामेश्वरी सिन्हा, दुर्गा साहू उपस्थित थे।