धनतेरस पर चमका बाजार, व्यापारियों के खिले चेहरे , सदर में रेलमपेल , बाजार में उड़ रहीं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

291

धमतरी | पांच दिनी दीपोत्सव का शुभारम्भ गुरुवार से हो गया | धनतेरस पर आज बाजारों मे  जमकर ग्राहकी हुई | सराफा दुकान, कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रानिक दुकान, बर्तन दुकान में लोगों की काफी भीड़ रही| धनतेरस पर जमकर व्यापार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे |  धनतेरस पर खरीदी से सदर बाजार में रेलमपेल की स्थिति रही |व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल में व्यवसाय को काफी नुकसान पहुंचा था| धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है | दुकानों में उमड़ रही भीड़ से सदर में जाम की स्थिति बन रही है | ट्रेफिक के जवान व्यवस्था बनाने  में जुटे है | हालांकि सदर में चार पहिया वाहन की एंट्री पर रोक लगा दी गई है | बाजार में व्यवस्था बनाने क्रॉस सड़क पर बेरिकेड्स लगाया गया है। चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। 

दीपावली के दो दिन पहले धन त्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इन दिन लोग बर्तन और गहनों की खरीदारी करते हैं। इस दिन पूजन सामग्री, गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियों के साथ ही सोना, चांदी या बर्तन खरीदकर घर लाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, साल भर उन चीजों की घर में कमी नहीं होती है। धनतेरस पर व्यापारी लोग भी अपनी दुकान और व्यापार की जगह में पूजा कर मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं| इस दिन कुछ खास चीजों को घर में खरीदकर लाना बहुत ही शुभ होता है| माना जाता है कि इस दिन इन चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है|
आज धनतेरस पर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा | शहर की सभी दुकानों में रौनक देखी जा रही है| सराफा दुकान, कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रानिक दुकान, बर्तन दुकानों में काफी भीड़ रही | धनतेरस पर खरीदी करने गांवों से लोग पहुंचे | कपड़ा दुकान, सोना-चांदी की दुकान, बर्तन दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, पेंट दुकान, जनरल स्टोर में लोगों की भारी भीड़ रही | मकई चौक के पास मिट्टी से बनी सामग्री की भी बिक्री हो रही है | ग्वालिन 30-40 रुपए,  दीया 12-15  रुपए  दर्जन, करसा 40 -50 रुपए , कलोरी 20-30 रुपए में बेच रहे है | कुम्हार परिवार ने बताया कि धनतेरस पर उम्मीद के मुताबिक सामानों की बिक्री हुई | कल और परसों भी ग्राहकी बढ़ने की  उम्मीद है |  

द्वार पर लगाएंगे तेरह दीये

इधर धनतेरस पर लोग अपने घरों के सामने शाम को तेरह दीये जलाकर दीप पर्व का स्वागत करेंगे। वहीं भगवान धनवंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य लाभ की कामना करेंगे। पूरा बाजार दीये और बर्तनों से सज गया है। सजावटी सहित सोने-चांदी की दुकानें, कपड़े रंगोली की भी दुकानें सजी है।

बाजार में सोशल डिस्टेंस की उड़ रहीं धज्जियां

त्योहारी सीजन में बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है| यहाँ सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ रहीं हैं। प्रमुख पर्व दिवाली की उमंग कोविड-19 पर भारी पड़ रही है। त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ज्वेलरी शॉप, रेडीमेड गारमेंट, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप व पेंट आदि की दुकानों पर जमकर खरीदारी की जा रही है। त्योहारी उमंग में कोविड-19 की नियमावली पीछे छूट गई है| लोग बिना मास्क के खुलेआम घूम रहे है | शासन- प्रशासन की बार -बार अपील के बाद भी लोग कोरोना को हल्के में ले रहे है | ऐसे मेंउन्हें सावधानी बरतने की जरुरत है | भीड़ -भाड़ जगहों पर जाने से बचे |