धमतरी पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

403

धमतरी | भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रथम धमतरी आगमन पर  कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद केदावेदारों ने भी जमकर शक्ति प्रदर्शन किया| ज्ञात हो कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू मंगलवार को धमतरी पहुंचे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ अंबेडकर चौक के पास उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर नारेबाजी की। बाइक रैली अंबेडकर चौक से प्रारंभ हुई जो भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची| इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं में जोश भरते हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और युवाओं की सोच को आगे लाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी युवाओं की भागीदारी को प्रदर्शित करते हुए कार्य की जानकारी दी।इस दौरान जिला अध्यक्ष शशि पवार, विधायक रंजना साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर व अन्य कार्यकर्ता  मौजूद थे |