दिवाली के पहले साप्ताहिक बाजार रहा गुलजार, ऑटोमोबाइल सेक्टर, सराफा, कपड़ा दुकानों में ग्राहकी तेज

298

धमतरी | दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है । शहर की सभी दुकानों में रौनक देखी जा रही है | सराफा दुकान, कपड़ा दुकान, इलेक्ट्रानिक दुकान, बर्तन दुकानों में ग्राहकी तेज हो गई है| दीपावली त्यौहार के पहले आज रविवार को सप्ताहिक बाजार होने के कारण शहर में पूरी तरह चहल-पहल रही| इस दौरान बाजार में व्थयवस्था बनाने पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी | वहीं व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल में व्यवसाय को काफी नुकसान पहुंचा था| जिस तरह दीपावली में बाजार में रौनक देखी जा रही है उससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी ।

हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली 14 नवंबर को मनाया जाएगा | पांच  दिवसीय  पर्व  का  शुभारंभ 12 नंबर से  हो जाएगा | त्यौहार के पहले आज रविवार को साप्ताहिक बाजार लगा|  खरीदारी करने गांवों से लोग पहुंचे | दुकानों में जमकर ग्राहकी देखी गई | लोगों की खरीदारी से बाजार पूरी तरह गुलजार रहा| कपड़ा दुकान, सोना-चांदी की दुकान, बर्तन दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, पेंट दुकान, जनरल स्टोर में लोगों की भारी भीड़ रही | लालचंद छाजेड़ के संचालक ने बताया कि कोरोना काल में व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ| दीपावली में अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है|

लोग खरीदारी के लिए आ रहे है | किसान अभी धान कटाई में व्यस्त है |  उन्होंने  बताया  कि 8 नवम्बर को  24 कैरेट  सोने का भाव 54,000 रुपए , 91.6 होलमार्क  सोने का भाव 50,000  रुपए था | इसी तरह चांदी की कीमत 65,000  रुपए थी | मकई चौक के पास  मिट्टी  से बनी  सामग्री बेच रहे जीतेन्द्र कुम्भकार ने बताया कि बाज़ार में गोबर के दीये आ जाने से  मिट्टी  के बने दीयों की पूछपरख कम हो गई है | ग्वालिन 30-40 रुपए,  दीया  एक  रुपया  नग,  करसा 40  रुपए , कलोरी 20  रुपए में बेच रहे है | 

पिछले कुछ दिनों से सदर में भीड़ बड़ी है| रामबाग से लेकर मकई चौक तक  जाम की स्थिति बन रही है| हालांकि सदर में चार पहिया वाहन की एंट्री पर रोक लगा दी गई है | बाजार में व्यवस्था बनाने  क्रॉस सड़क पर बेरिकेड्स लगाया गया है। SP बीपी राजभानु के दिशा-निर्देश पर चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इधर कोरोना के कहर के बीच दीपावली पर्व में व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है | व्यापारियों ने पर्व को देखते हुए बड़ी मात्रा में सामान मंगा लिए हैं| त्योहारी सीजन में कई दुकानदार मोबाइल,  फ़्रीज, एलईडी, वाशिंग मशीन पर विशेष ऑफर भी दे रहे है| ऑटोमोबाइल सेक्टर और सराफा व्यवसाय में ज्यादा ग्राहकी होने की उम्मीद है।