Latest नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने किया विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन 11/10/2020 302 FacebookWhatsAppCopy URL धमतरी| छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और पीपीसी उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डो में तीन करोड रूपये की लागत से होने वाले अनेक निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया जिसमें नाली, सीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाईट और एकलव्य खेल मैदान का कायाकल्प शामिल है। इस मौके पर रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि सड़क, नाली, प्रकाश बुनियादी सुविधाओ में से एक है। इनके बिना विकास की कल्पना करना संभव नही है। शहर में कई अनेक विकास कार्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की |