कोरोना का कहर, भारत में पहली बार 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़े में सबसे बड़ा उछाल आया है. देश में पहली बार एक दिन में इस महामारी से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 44,386 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पहुंच गई है.

 

Exit mobile version