Home Latest 16 मई का जेल भरो आंदोलन होगा ऐतिहासिक – भाजपा

16 मई का जेल भरो आंदोलन होगा ऐतिहासिक – भाजपा

जिले के सैकड़ों किसान संगठन, महिला समूह होंगे शामिल हजारों की होगी गिरफ्तारी
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कर रहे आंदोलन की मॉनिटरिंग

धमतरी | भुपेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आगामी 16 मई को वृहत जेल भरो आंदोलन करेगी। उक्त आंदोलन में जिले भर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित अलग अलग गांवों से किसान संगठन, महिला समूह, जनजाति संगठन तथा समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। छग की भुपेश सरकार अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है, किसान भाइयों के आंदोलन को कुचला गया, शासकीय कर्मियों के आंदोलन को कुचला गया, अनुसूचित जनजाति वर्ग के आंदोलन को कुचला गया। जानबूझकर ऐसा काला कानून बनाया गया ताकि लोगों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से रोका जा सके। सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिये जो नई गाइड लाइन तैयार की गई उससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है कि सरकार अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को बंद करना चाहती है। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का, शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है परंतु यह सरकार लोकतंत्र का गला दबाना चाहती है। सरकार के इस खतरनाक मंसूबे को भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में कामयाब नही होने देगी। प्रदेश भर में 16 मई को वृहत जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जायेगा। सविनय अवज्ञा के तर्ज पर इस काले कानून की अवज्ञा कर भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। धमतरी जिले में भी इस आंदोलन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बताया कि इस आंदोलन को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विधानसभा स्तर पर इसे लेकर प्रभारी बनाये गए हैं। धमतरी विधानसभा में इसकी कमान जिलाध्यक्ष शशि पावर के साथ रामु रोहरा, अरविंदर मुंडी, कविन्द्र जैन, चेतन हिंदुजा संभाल रहे हैं। सिहावा विधानसभा में पूर्व विधायक पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस, नागेंद्र शुक्ला एवं रविशंकर दुबे इसकी कमान संभाल रहे हैं। कुरूद से भानु चंद्राकर, गौकरण साहू, होरीलाल साहू एवं रामस्वरूप साहू इसकी कमान संभाल रहे हैं। युवामोर्चा को कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गयी है। महिला मोर्चा महिला समूहों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक महिलाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की तैयारी में लगी है। किसान मोर्चा गांव गांव में किसान संगठनों से बैठक कर उन्हें आंदोलन का हिस्सा बनाने का कार्य कर रहा है। अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा भी तैयारियों में जुटा है। मंडलों को जिम्मेदारी दी गयी है कि शक्तिकेन्द्र स्तर पर प्रभारी बना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करे। भाजपा का दावा है कि इस बार का जेल भारी आंदोलन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा तथा सरकार के विरुद्ध 2023 की निर्णायक लड़ाई की एक तरह से यह धमाकेदार शुरुआत होगी। जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने आज जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह बताया कि भाजपा का प्रत्येक स्तर का पदाधिकारी, सभी सक्रिय सदस्य सहित जिले भर के हजारों कार्यकर्ता उस दिन अपनी गिरफ्तारी देंगे।

Exit mobile version