Home Uncategorized 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार   

12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार   

धमतरी। ग्राम श्यामतराई के पास दो युवकों को ग्राहक की तलाश में घूमते 12 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है ।कोरोना महामारी के चलते अभी गांजा की तस्करी लगभग बंद हो चुकी थी। लंबे समय बाद फिर से तस्कर जिले में पाँव पसारने लगे हैं।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुपेला निवासी शाहबाज खान और जगदलपुर निवासी शिशिर मिश्रा जगदलपुर से गांजा लेकर बस से दुर्ग की ओर से निकले थे ।दोनों श्यामतराई में उतरकर ग्राहक की तलाश कर रहे थे तभी संदिग्ध लगने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि वह गांजा लेकर बेचने की फिराक में आए हुए थे ।अर्जुनी थाना प्रभारी ऊमेंद्र टंडन ने बताया कि आरोपी शाहबाज खान और शिशिर मिश्रा के खिलाफ 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version