
पटना | बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने एम्स के बेड से लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेजा है. रघुवंश प्रसाद सिंह, आरजेडी के उपाध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके थे.लालू प्रसाद यादव को भेजी गई चिट्ठी में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद 32 वर्षो तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं. पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, लेकिन मुझे क्षमा करें. गौरतलब है कि रघुवंश प्रसाद सिंह बीमार हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है.दरअसल, वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद रहे रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री से रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज हैं.