Home Latest 11 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

11 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमतरी कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर लॉक डाउन के दौरान अवैध मदिरा विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित

जायसवाल ने बताया कि उक्त निर्देश के तारतम्य में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टाफ द्वारा बुधवार 22 अप्रैल को शाम 4 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर फारेस्ट नाका कुकरेल के पास दबिश दी गई। उपनिरीक्षक शरद जायसवाल द्वारा मय स्टाफ पहुँचकर उस व्यक्ति के आधिपत्य में रखे बोरी की तलाशी ली गयी, जिसमें 15 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में लगभग 11 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मदिरा को जब्त कर आरोपी धर्मेंद्र नेताम पिता भगोली नेताम उम्र 24 वर्ष साकिन मुरूमतरा थाना नरहरपुर जिला कांकेर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) गैरजमानती के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कराया गया।

Exit mobile version