02 सहायक उप निरीक्षक(अ) पदोन्नत हुए उप निरीक्षक(अ) के पद पर

476

धमतरी |  पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़  डीएम अवस्थी के द्वारा आदेश जारी कर 57 सहायक उप निरीक्षकों(अ) को उपनिरीक्षक(अ) के पद पर पदोन्नत किया गया। जिला पुलिस कार्यालय धमतरी में पदस्थ 02 सहायक उप निरीक्षक(अ) को वरिष्ठता क्रम के आधार पर उप निरीक्षक(अ) के पद पर उक्त पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया ।

उप निरीक्षक(अ) के पद पर पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक(अ)  सनत कुमार वर्मा दिनांक 02/02/2000 को जिला धमतरी में सहायक उप निरीक्षक(अ) के पद पर धमतरी पुलिस में सम्मिलित होकर जिला पुलिस कार्यालय धमतरी में पदस्थ हैं, इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक(अ)  थनेन्द्र कुमार मिश्रा दिनांक 08/02/2000 को जिला महासमुंद में सहायक उप निरीक्षक(अ) के पद पर जिला पुलिस कार्यालय महासमुंद में भर्ती होकर वर्तमान में जिला पुलिस कार्यालय धमतरी में पदस्थ हैं।

पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक महोदय  बी.पी. राजभानु के द्वारा आज पुलिस कार्यालय धमतरी में पदोन्नत हुए कार्यालयीन दोनो सहायक उप निरीक्षक(अ) के कंधों में स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे, जिनके द्वारा पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।