Home Latest हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने वाहन चालकों को दी...

हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने वाहन चालकों को दी गई समझाइश

ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने,वाहन चालको को धीमें गति से शहर के अंदर वाहन प्रवेश करने की दी गई समझाईश

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर हाइवे पेट्रोलिंग के द्वारा दिया जा रहा है समझाईश

जिस पर यातायात एवं हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

धमतरी | ओव्हर स्पीड के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मंणीशंकर चन्द्रा के द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग के माध्यम से ग्राम श्यमातराई नेशनल हाईवे 30 के पास शहर के अन्दर प्रवेश करने वाले बस , ट्रक , हाईवा , ट्रेलर , कार एवं अन्य वाहनों को रोक कर शहर के अन्दर 30 किमी की गति से वाहन चालने एवं कार चालको को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालने समझाईश दिया गया ।

ओव्हर स्पीड के कारण हो रही दुर्घटनाओं से आमजनों के बचाव हेतु यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
यातायात पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती है की यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।

Exit mobile version