Home Latest स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा...

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा – कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा

रंजना साहू ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा को मिली सशक्त सारथी,उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा

 धमतरी | भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और श्री सिद्धार्थ शंभू जी को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

श्रीमती साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय स्वागत योग्य है। श्रीमती ईरानी जी के ओजस्वी नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।छत्तीसगढ़ को एक सशक्त सारथी के रूप में स्मृति ईरानी जी मिली हैं उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Exit mobile version