Home Latest सोरिद नगर में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.09 लाख रुपये नकद...

सोरिद नगर में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.09 लाख रुपये नकद जब्त

 एसपी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जुआ के अवैध फड़ पर दी गई दबिश ,  52 पत्ती ताश एवं 3 लाख 9 हजार 350/- रुपये बरामद, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

धमतरी | इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर,डीपो पारा रोड स्थित भोला साहू के घर के पास बने चबूतरे पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार जुआरियों का विवरण: (01) पुरुषोत्तम महावर धमतरी , (02) उमेश देवांगन धमतरी , (03) भोलाराम साहू धमतरी , (04) कमलेश गोयल धमतरी (05) मनीष उर्फ मनोज राठी धमतरी (06) गोपाल उर्फ छोटू साहू धमतरी (07) संतोष शर्मा धमतरी

जप्ती का विवरण: –  फड़ से जप्त रकम: 2,00,350/-रूपये,  पास से जप्त रकम: 1,09,000/-रूपये,  कुल नगदी रकम: 3,09,350/-रूपये ,  अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 291/16, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version