Home आयोजन स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में भाजपा का...

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में भाजपा का झंडा फहराया गया

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी एवं प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के भाषण को स्क्रीन लगा कर सुना गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये स्थापना दिवस की बधाई दी।

अपने प्रणेताओं को याद करते हुये भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों के विषय मे जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी महेंद्र पंडित शिवदत्त उपाध्याय मंडल अध्यक्ष विजय साहू ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बीथिका विश्वास युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी महामंत्री कीर्तन मीनपाल अखिलेश सोनकर नीलेश लुनिया श्रीमती सुशीला नाहर श्रीमती सुशीला तिवारी धनीराम सोनकर शिवनारायण छांटा रितिका यादव विनय जैन अविनाश दुबे आकाश पांडेय सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज जिले भर में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में भाजपा का झंडा लगा तथा दीप जलाकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। प्रत्येक बूथों पर जाकर बूथ पालक एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बूथ अध्यक्ष के घर के बाहर नाम पट्टिका एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। संगठन के द्वारा वर्चुअल गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। टीकाकरण केंद्रों में जाकर हेल्प डेस्क लगाना फल वितरण शीतल पेय इत्यादि का वितरण कर अनेक सेवा कार्य कर स्थापना दिवस मनाया गया। बैठक के दौरान बीजापुर में हुई नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गयी हृदय विदारक घटना में शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। स्थापना दिवस का कार्यक्रम आगामी सप्ताह भर सेवा कार्यों के साथ बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के सभी स्तर के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों मोर्चा प्रकोष्ठों सहित प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

error: Content is protected !!
Exit mobile version