सेमरा डी में रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ असम एवं बंगाल की जीत पर मनाएं जश्न

0

असम-बंगाल में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर रंजना साहू ने दी बधाई, कहा- ‘पूर्वोत्तर से बंगाल तक मोदी मैजिक’

धमतरी | असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए ग्राम सेमरा डी में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जश्न मनाएं। रंजना साहू ने कहा, “असम की जनता ने विकास पर मुहर लगाई है तो बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए भाजपा को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का कमाल पूर्वोत्तर से बंगाल तक दिख रहा है। यह सबका साथ, सबका विकास की जीत है।” असम विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि”मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी ने असम को उग्रवाद से विकास की पटरी पर लाया। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, महिला सुरक्षा और चाय बागान मजदूरों के कल्याण ने जनता का भरोसा जीता।” पश्चिम बंगाल की जीत पर रंजना साहू ने कहा कि “बंगाल की जनता तुष्टिकरण, कटमनी और हिंसा की राजनीति से तंग आ चुकी थी। जनता ने भाजपा को मौका दिया है ताकि सोनार बांग्ला का सपना पूरा हो। माताओं-बहनों की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार भाजपा की प्राथमिकता रहेगी।” रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी हैं, जबकि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना से काम करती है। श्रीमती रंजना साहू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,बंगाल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की बधाई शुभकामनाएं दीं। इस जीत के जश्न में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, जिला महामंत्री राकेश साहू ,धनेश्वरी साहू, फ़तेश्वरी साहू, अंगिरा ध्रुव जनपद अध्यक्ष, बालाराम साहू , भगत यादव, अमन राव मंडल अध्यक्ष सरपंच सुनीता ध्रुव कमल नारायण ध्रुव साकेत साहू सोहन साहू पन्नालाल थवाईत फूल सिंह मक्खन मूलचंद सियाराम यादव, रतीराम राजेश्वर उमेश कुमार चंद्रिका भाई डोमेश्वरी लक्ष्मी नेताम टिकेश्वरी नेताम,वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम चंद्राकर,भूपेंद्र चंद्राकर सेमरा, सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।