रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से समता कॉलोनी रायपुर में लाइफ बर्थ डायग्नोस्टिक्स मालीकुलर एण्ड वायरोलॉजी लैब का ई-शुभारंभ किया। लाइफ बर्थ हॉस्टिपल द्वारा संचालित इस लैब में गंभीर बीमारियों से संबंधित विशेषकर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस अत्याधुनिक लैब के माध्यम से मरीजों को उनकी टेस्ट रिपोर्ट वायरललोड़ की जानकारी सहित 24 घंटे के भीतर उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लाइफ बर्थ हॉस्पिटल के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अच्छी सुविधा मरीजों को मिलेगी। वायरोलॉजी लैब समय की जरूरत है। लाइफ बर्थ हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जवाहर अग्रवाल, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विक्रम सिंघल, डॉ. महिमा मित्तल और उनकी पूरी टीम को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना पीड़ितों की जांच एवं इलाज की सुविधा में शासन के साथ लाइफ 