Home Latest ग्राम रांवा में नवरात्र पर्व पर ‘मोर मया के फूल’ छत्तीसगढ़ी नाचा...

ग्राम रांवा में नवरात्र पर्व पर ‘मोर मया के फूल’ छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ने दी मनमोहक प्रस्तुति, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रंजना साहू

छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का आयोजन हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का सराहनीय प्रयास है : रंजना साहू

धमतरी | शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर ग्राम रांवा में धार्मिक आस्था, छत्तीसगढ़ी लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं से ओतप्रोत ‘मोर मया के फूल’ छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माता भवानी एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि ‘मोर मया के फूल’ छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक मनोरंजन की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करने का माध्यम बन रहा है, छत्तीसगढ़ी नाचा प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो अपनी सहज अभिव्यक्ति, लोकभाषा, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक संदेशों के माध्यम से दर्शकों से जुड़ता है। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नवरात्र पर्व के दौरान गांवों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक सहभागिता को मजबूत बनाता है। श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने आगे कहा कि नवरात्र पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है, मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ग्राम रांवा में नवरात्र के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का आयोजन हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का सराहनीय प्रयास है। छत्तीसगढ़ की लोककला हमारी पहचान और गौरव है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है तथा नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्राम रांवा में आयोजित इस कार्यक्रम ने भी लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू की उपस्थिति से आयोजन को विशेष महत्व मिला। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। नवरात्र पर्व की पावन बेला में मां दुर्गा की आराधना और छत्तीसगढ़ी लोककला की प्रस्तुति ने धार्मिक आस्था के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Exit mobile version