Home घटना सिग्नल तोड़कर भाग रहा था ऑटो चालक, पकड़ने गई महिला आरक्षक के...

सिग्नल तोड़कर भाग रहा था ऑटो चालक, पकड़ने गई महिला आरक्षक के साथ की मारपीट

धमतरी| यातायात में पदस्थ महिला आरक्षक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है| मामला शहर के घड़ी चौक का है| महिला आरक्षक को सूचना मिली कि  एक ऑटो चालक सिग्नल तोड़कर भागा है| उसे पकड़ने के लिए महिला आरक्षक और एक एएसआई ने उसका पीछा किया, जिसके बाद युवक को बस स्टेंड में पकड़ा गया। इस बीच वाद  विवाद करते हुए युवक विनोद देवांगन ने महिला आरक्षक के ऊपर हाथ उठा दिया। इस घटना में महिला आरक्षक को चोट आई है | महिला आरक्षक ने थाना सिटी कोतवाली में युवक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है |  पुलिस आगे  की जांच में  जुटी है | 
Exit mobile version