सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

183

रूपेश -जलेबी दौड़, पोषण- सुलेख फैंसी ड्रेस- हर्षिता ,इशिका
एकल नृत्य- विनीत,मनीषा, गायन- एकलव्य, रंगोली -हर्षिता ने जीते प्रथम पुरस्कार

धमतरी | समाजकल्याण विभाग धमतरी द्वारा आयोजित जिलास्तरीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत खेल कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं हुईं।और इसमें सार्थक स्कूल धमतरी के मानसिक दिव्यांग बच्चों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की,और अनेक पुरस्कार प्राप्त किए।
प्रथम कार्यक्रम , रुद्री खेल मैदान धमतरी में हुआ। जिसमें खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत- जलेबी दौड़ में रुपेश ने प्रथम,मनोहर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
मटकी फोड़ में मनोहर ने द्वितीय,कुर्सी दौड़ बालिका में सरिता ने द्वितीय, बालक में रोशन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन ,कलात्मक प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम आमा तालाब इंडोर हॉल धमतरी में हुआ। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिता गजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और, सुलेख प्रतियोगिता में पोषण लाल ध्रुव ,ने प्रथम और यज्ञदत्त साहू, ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सामुदायिक भवन धमतरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में वत्सला साहू,विनीत बघेल, भारती पटेल, मनीषा साहू, कुलदीप बंजारे एवं प्रीति साहू के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य बालक में विनीत बघेल बालिका में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में एकलव्य पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और फैंसी ड्रेस में हर्षिता इशिका तथा एकल नृत्य बालक में विनीत , बालिका में मनीषा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सुंदर पुरस्कार प्राप्त किये । जिले के दिव्यांग दंपतियों का भी सम्मान किया गया जिसमें सार्थक के प्रशिक्षक मुकेश चौधरी एवं उनकी पत्नी ज्योति चौधरी को तथा दिव्यांगों के लिए, प्रशिक्षण केंद्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी को समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सार्थक के संरक्षक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य एवं जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मदनमोहन खंडेलवाल आमंत्रित सदस्य गजानंद साहू ने अलग अलग दिनों में अपनी उपस्थिति देकर बच्चों की हौसला अफजाई की। श्रीमती आभा गुप्ता, श्रीमती गीतांजलि गुप्ता, श्रीमान मुकेश चौधरी श्रीमती स्वीटी सोनी कुमारी देविका दीवान श्रीमती सुनैना गोड़े, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती लता तिवारी, श्रीमती धनेश्वरी ध्रुव एवं अन्य अभिभावको एवं सार्थक के सदस्यों ने बच्चों , की उपलब्धियों पर हर्ष जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की है।