Home Latest सामाजिक समरसता अपनाते हुए गांव के विकास में दें योगदान – रंजना साहू

सामाजिक समरसता अपनाते हुए गांव के विकास में दें योगदान – रंजना साहू

0
सामाजिक समरसता अपनाते हुए गांव के विकास में दें योगदान – रंजना साहू

रांवा में किया गया विधायक के आतिथ्य में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

धमतरी | आदर्श ग्राम रांवा में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के करकमलों से संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत साहू समाज भवन में किचन शेड, सिन्हा समाज भवन में बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन एवं विश्वकर्मा समाज के लिए समुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया, भूमि पूजन एवं लोकार्पण साहू समाज, सिन्हा समाज एवं विश्वकर्मा समाज के द्वारा एक साथ मिलकर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि समाज में विकास की परिभाषा निर्माण नहीं बल्कि समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए चर्चा करते हुए अच्छी शिक्षा की ओर समाज को बढ़ाना, इसी तरह सामाजिक समरसता अपनाते हुए गांव के विकास के लिए निरंतर चर्चा करें और योगदान देवें, समाज में एकजुट होकर सामाजिक विषयों पर चर्चा कर कुरीतियों को दूर करते हुए हमारे आने वाली नई पीढ़ी को सभी गतिविधियों से जोड़कर सशक्त समाज का निर्माण करने की बात विधायक ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने सामाजिक समरसता से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी समाज को शुभकामनाएं दिए, क्योंकि तीनों समाज ने मिलकर एक साथ भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है जो सराहनीय है। जिला पंचायत सदस्य ने दमयंती केशव साहू ने सम्मानीय मंच का वंदन करते हुए कहा कि रांवा में विकास कार्य निरंतर हो रहा है विधायक ने क्षेत्र के विकास में तत्परता से विकास की गंगा बहाई है।

जनपद सदस्य मानिक साहू ने कहा कि गांव में विकास कार्य के लिए सदैव विधायक के प्रयास से कार्य किए गए हैं, जो सराहनीय है साथ ही जनपद सदस्य ने गांव के विभिन्न मांगों को विधायक के समक्ष रखी। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने समस्त निर्माण कार्यों के लिए बधाई देते हुए निर्माण कार्यों का सदैव सदुपयोग करने की बात कही एवं आमदी मंडल की ओर से विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम में महामंत्री अमन राव, पुनाराम साहू, नीलू रजक, उप सरपंच जीवराज साहू, लालचंद साहू, गुहरीराम साहू, सुरुज बाई साहू, विष्णु राम साहू, गैंदलाल, गजेंद्र पटेल, गिरवर साहू, भागवत निर्मलकर, ओमकार सिन्हा, कली सिन्हा, चंपा सिन्हा, नामदेव सिन्हा, अरुण नेताम, सुरेश सिन्हा, भानु विश्वकर्मा, दयाराम सिन्हा, खोमन सिन्हा, पुनीत राम, प्रेम विश्वकर्मा, नरसिंह विश्वकर्मा, ठाकुर सिन्हा, तिलक सिन्हा, भानु राम, डोमन लाल, भीषम राम, शशि देवी विश्वकर्मा, प्रमिला नेताम, मनसुखनी विश्वकर्मा, भीकू ढीमर, मीना सिन्हा, बुधंतीन ध्रुव, निरूपा सिन्हा, सोनाली सिन्हा, सोनम सिन्हा, लोकेश्वर साहू, टिकेश्वर साहू, मनहरण साहू, धरम साहू, अलख राम, सुशीला साहू, देहुवती साहू, राधा साहू, प्रतिमा साहू, रोहिणी साहू, भारती साहू, कुंती साहू, कुमारी साहू, समस्त समाजिक बंधुजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here