Home कार्यक्रम सांई जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के सांई मंदिरों में विशेष पूजा...

सांई जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के सांई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना

धमतरी|  सांई जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के सांई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। ईतवारी बाजार स्थित सांई मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई | आज सुबह से साई जन्म उत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह महाआरती, हवन, प्रसादी वितरण किया गया मंदिर में सुबह से ही सांई भक्त दर्शन के मंदिर में पहुचने लगे थे  भक्त सांई के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना करते रहे। शहर में अन्य स्थानों पर सांई के जन्मोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।

जिसके तहत प्रातः 6 बजे सांई चरित्र पाठ, 7 बजे महाभिषेक, 8 बजे आरती, 8.30 बजे हवन पूजन, दोपहर 12 से 3 बजे खिचड़ी प्रसादी वितरण, संध्या 6.30 बजे महामंगल आरती होगी। दर्शन सुबह से रात 8 बजे तक जारी रहेगा, रात्रि 8.30 बजे मंदिर के पट बंद किये जायेगें । हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। न्यू जागृति श्री सांई उत्सव समिति द्वारा रिसाई पारा गायत्री मंदिर के पास आज सांई जन्मोत्सव पर विशाल भंडार का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version