Home Latest जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का प्रयास लाया रंग, शहर के भीतर से...

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का प्रयास लाया रंग, शहर के भीतर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग का होगा मरम्मत कार्य

धमतरी | छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग 30) के कोडेबोड़-धमतरी (किमी 43.400 से किमी 82.209 तक) चारलेन चौड़ीकरण कार्य के तहत धमतरी शहर के मध्य से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 का राज्य सरकार को हस्तांतरण पूर्व एक बार सुधार कार्य किया जाना है. जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना के द्वारा कुछ दिन पूर्व धमतरी कलेक्टर से चर्चा कर तत्काल शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत की मांग की गई थी जिसके लिए 6929.41 लाख रुपये की विभागीय स्वीकृति प्राप्त हुई है|

 

जो संबलपुर बायपास से लेकर श्यामतराई बाईपास तक मरम्मत कार्य किया जाना है| जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ समय से मरम्मत कार्य नहीं हो पाने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए थे. राहगीर धूल से परेशान थे शहर के नागरिकों के द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही थी नागरिकों की मांग पर जिला कलेक्टर से चर्चा की जिस पर उक्त स्वीकृति प्राप्त हुई है स्वीकृति प्राप्त होने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। जिसमे महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री अलोक जाधव, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, नगर निगम सभापति अनुराग मसीह, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, मुकेश कोशरे, कैलाश प्रजापति, भूषण साहू, अखिलेश दुबे, आशीष शर्मा, डीहुराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, अध्यक्ष एनएसयूआई राजा देवांगन, राजेश ठाकुर आवैश हाशमी, संजय डागौर, केंद्र कुमार पेनदरिया, दीपक सोनकर सोमेश मेश्राम, कमलेश सोनकर, अजय वर्मा, ज्योति वाल्मीकि, ममता शर्मा, नीलू पवार, सविता कंवर, राही यादव, पूर्णिमा रजक, गीतांजलि महिलांग, लुकेश्वरी साहू, सूरज गहरवार सहित अन्य।

Exit mobile version