Home Latest प्रेस क्लब धमतरी के अध्यक्ष दीप शर्मा एवं महसचिव विशाल ठाकुर बने

प्रेस क्लब धमतरी के अध्यक्ष दीप शर्मा एवं महसचिव विशाल ठाकुर बने

धमतरी। प्रेस क्लब धमतरी का चुनाव गुरुवार को  शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें दीप शर्मा अध्यक्ष बने, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमए फहीम को 22 वोट से हराया। महासचिव पहले ही विशाल ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष के लिए एमए फहीम और दीप शर्मा प्रत्याशी थे।

सुबह 10 बजे से रेस्ट हाउस में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मतदान 2 बजे तक जारी रहा इसके बाद फिर मतगणना शुरू हुई  दीप शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमए फहीम को 22 वोट से हराया। प्रेस क्लब में कुल 49 वोट थे । जिसमें 48 वोट पड़े थे । परिणाम घोषित होते ही ढोल नगाड़ा के साथ सभी लोग दीप शर्मा को फूलों की हार से लाद दिए, बधाई का सिलसिला जारी रहा। चुनाव अधिकारी के रूप में रंजीत भट्टाचार्य थे। उनके सहयोगी महासंरक्षक द्वय दीपक लखोटिया औऱ सुधीर गुप्ता के साथ पवनगिरी गोस्वामी और प्रेस क्लब अध्यक्ष मेघराज ठाकुर थे। वोटिंग शुरू होने के बाद धीरे-धीरे मतदाता पहुंचे रहे थे।

पत्रकार हित में कार्य करेंगे: दीप शर्मा

जीतने के बाद नए अध्यक्ष दीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार हित में  कार्य करने की बात कही। साथ ही जल्द ही जमीन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा जरूरतमंदों को फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी रंजीत भट्टाचार्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एमए फहीम और दीप शर्मा चुनाव मैदान में थे।एमए फहीम को 13 वोट और दीप शर्मा को 35 वोट मिले।इस तरह से दीप शर्मा विजई रहे। जिनका कार्यकाल 2 साल के लिए होगा।

Exit mobile version