समावेशी विकास भी सर्वांगीण विकास का रास्ता है : महापौर

648

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने दी प्रतिक्रिया
धमतरी | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण  आकाशवाणी सहित विभिन्न क्षेत्रीय समाचार चैनलों व एफएम रेडियो में किया गया। जिसका विषय था समावेशी विकास – आपकी आस| लोकवाणी सुनने के बाद नगर महापौर विजय देवांगन ने  अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेशकी जनता को सही मायने में राहत सरकार की जनकल्याणकारी योजना से मिल रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार एक सच्ची हितैषी की भूमिका निभा रही है। आज देश की अर्थव्यवस्था निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है लेकिन यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता है कि उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख भागीदार किसानों को राजीव गांधी योजना के तहत लाभ दिया गया | गोधन न्याय योजना के तहत गांव में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए| मनरेगा के तहत सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध करवाए| यही एक कारण है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कोई गिरावट नहीं आई है। सभापति अनुराग मसीह ने कहा  कि पढ़ाई तुहार द्वार ऑनलाइन क्लास से प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं को लाभ मिला |शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से गरीब बच्चों के बीच भेदभाव खत्म होगा |प्रदेश के सांस्कृतिक एवं प्राचीन त्योहारों को मनाना यह सब समावेशी विकास की अवधारणा है | कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए  प्रदेश के अनेक स्थानों पर जांच लैब समुदायिक केंद्र की व्यवस्था बड़े पैमाने पर  की जा रही है|


 उल्लेखनीय है कि लोकवाणी का प्रसारण आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफ.एम. चैनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों में सुबह 10:30 से 11 बजे तक किया गया, जिसकी श्रवण की व्यवस्था नगर पालिक निगम के सभ हाल में की गई थी। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझाव से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियो वार्ता शुरू की है | लोकवाणी में इस बार का विषय समावेशी विकास – आपकी आस था। शुरुआत में मुख्यमंत्री ने समावेशी विकास का अर्थ समझाते हुए बताया कि समावेशी विकास की अवधारणा समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना है | समावेशी विकास से सर्वांगीण विकास का रास्ता है | छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास की अवधारणा तभी सार्थक होगी जब किसान, मजदूर, आदिवासी, महिलाओं को विकास के क्षेत्रों में जोड़ा जाए। आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के द्वारा गोठानों के माध्यम से स्व सहायता समूह द्वारा गोबर खरीदा जा रहा है जिसका जैविक खाद बनाया जा रहा है जिससे गांवों में रोजगार का साधन उपलब्ध हो रहा है| कोरोना संक्रमण के बारे में कहा कि संकट अभी टला नहीं है| सब लोग हिम्मत का परिचय दें |छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सुविधा के लिए 351 वेंटिलेटर उपलब्ध है| 776 आईसीयू बेड, 28 हजार 335 जनरल बेड उपलब्ध है। कोरोना टेस्ट अब प्रदेश के कई स्थानों पर किया जा रहा है | इसके अतिरिक्त प्रदेश की अर्थव्यवस्था संस्कृति नरवा गरवा घुरवा बारी योजनाओं के संचालन के संबंध में विचार रखे|  इस अवसर पर देवेंद्र अंजमानी, आयुक्त आशीष टिकरिहा, कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, स्वास्थ्य अधिकारी सतीशचंद्र त्रिपाठी, स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद, हफीजुल बारी, मंगलू निर्मलकर, जनार्दनप्रसाद गौतम, फिरोज खान , संतोष निर्मलकर ,रूद्रनिकेतन यादव उपस्थित थे।