Home Latest समताक्रान्ति के महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर विधायक ने...

समताक्रान्ति के महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर विधायक ने किया नमन

धमतरी | भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर निज निवास में विधायक रंजना साहू ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए। विधायक रंजना साहू ने कहा कि उन्होंने सर्व समाज के लिए पूरे देश में समताक्रांति लाकर संविधान निर्माण कर सबको संविधान का अधिकार दिलाये।

उन्होंने विधान बनाकर संपूर्ण भारत में एक अद्भुत कहानी लिखी, जिसको संपूर्ण भारत देश संविधान के रूप में स्वीकार किये, डॉ भीमराव अंबेडकर जी सामाजिक सद्भावना के शिखर पुरुष, भारतीय संविधान के रचयिता एवं प्रथम न्याय मंत्री रहें, उन्होंने देश प्रेम में बिना रुके, बिना थके सभी इंसानों को स्वाभिमान सिखाए हैं

 

साथ ही कमजोर वर्ग को बलवान बनाकर चट्टान की तरह खड़े रहने एवं मुश्किलों का सामना करने सिखाए हैं। विधायक ने संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं समस्त जनों को देकर कोटि-कोटि नमन किए हैं।

Exit mobile version