सत्ता का दुरुपयोग है लोकतंत्र के लिए खतरनाक-विजय मोटवानी

296

धमतरी | 15 वर्षों तक प्रदेश की बागडोर संभाल कर मुख्यमंत्री के रूप में आम जनता की सेवा करने वाले डॉ रमन सिंह सहित कई राष्ट्रीय नेताओं के ऊपर भारतीय दंड संहिता के तहत दर्जा जमानती धाराओं के एफ आई आर की निंदा करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा धरना देते हुए विरोध दर्ज कराया गया श्री मोटवानी ने कहा कि भारतीय संविधान स्वतंत्रता के अधिकार को अपने हर नागरिक को प्रदान करती है किंतु प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार उक्त अधिकार के तहत अपनी बातों को अभिव्यक्त करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराना प्रजातंत्र के लिए खतरनाक है उक्त कार्य सत्ता का दुरुपयोग करते हुए लोकतंत्र के पवित्र मंदिर को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास है जिसकी हम कठोर निंदा करते हैं तथा युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता विश्व में भारत देश की खूबसूरती लोकतंत्र को बचाने के लिए हर स्तर पर इसी पद्धति से लड़ाई लड़ने के लिए हर पहर तैयार रहेगी।


धरना प्रदर्शन करने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे जय हिंदुजा श्वेता क्रीतन अविनाश दुबे कैलाश सोनकर पुष्कर यादव अभिषेक शर्मा प्राची सोनी गायत्री सोनी कोमल देवेश अग्रवाल विनय जैनरिकी गगवानी आकाश पांडेय उमेश महाजन गोविंद ढिल्लों भागवत साहू सूरज शर्मा गोपाल साहू दौलत वधवानी प्रतीक सनी सुभाष चिराग बलराम अमित साहू वीरू साहू पवन नितिन प्रजापति मनीष आसवानी प्रिंस जैन विक्रम शामिल हैं।